Jyotish

राशिफल 17 अप्रैल 2024

मेष

आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। आज कहीं बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है, जिस कारण आप और आपका साथी दोनों खुश रहेंगे। आज के दिन आप अपने पार्टनर को अपने मन की बात बोल सकते हैं। यह दिन आपके लिए उपयुक्त है। आपके पार्टनर का अच्छा रिस्पांस आएगा।

वृषभ

आज आपका पार्टनर आपसे बहुत खुश दिखाई देगा। आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की इजाजत मांग सकता है। आज बहुत दिनों बाद अपने पार्टनर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके पार्टनर के साथ अच्छा रहने वाला है।

मिथुन

आज आपको अपने लव पार्टनर के बारे में कुछ पर्सनल बातें सुनने को मिल सकती हैं, जिससे आपके मन में अपने साथी के प्रति भाव बदल सकते हैं। अच्छा होगा बातों को पहले समझ लें। फिर अपने संबंध के बारे में कोई डिसीजन लें।

कर्क

आज आपका पार्टनर आप से कहीं बाहर जाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है। जिसे आप एक्सेप्ट करेंगे। आज का दिन पार्टनर के साथ आपका अच्छा बीतने वाला है। आज आपका पार्टनर आपको भरपूर प्यार देगा। साथ ही आपके मन में चल रही बात को एक्सेप्ट करेगा।

सिंह

आज आपका पार्टनर आपसे दूरी बना सकता है। हो सकता है वह आपके साथ अपने रिश्ते को खत्म करना चाह रहा हो। इस कारण वह आपके प्रति अपना व्यवहार बदल सकता है। इसमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। डिप्रेशन आदि से बचने का प्रयास करें।

कन्या

अपने पार्टनर को आज आप अपने मन की बात बोल सकते हैं। आपका पार्टनर आपको मन ही मन पसंद करता है, लेकिन आपसे अपनी मन की बात नहीं बोल पाता। आज आप पहल कर सकते हैं और आपको इसका पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। आपका साथी आपके प्रपोजल को एक्सेप्ट करेगा।

तुला

आज आपका पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। हो सकता है आपके घर में कोई नया मेहमान आने वाला हो। जिस पल का आप इंतजार कर रहे हैं। शायद वह पल आपके जीवन में आने वाला है। अपने साथी के साथ समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक

आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बातों को लेकर उलझ सकते हैं। हो सकता है कोई तीसरा आदमी आपकी लव लाइफ को बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। अच्छा होगा कुछ बातों को इग्नोर करें या अपने साथी के साथ बैठकर उन विषयों पर बात करें।

धनु

आज आपका पार्टनर आपसे अपने मन की बात बोल सकता है। उनके मन में कुछ दुविधा चल रही है ,वह आज आपसे शेयर कर सकती हैं, जिससे आपको कोई बड़ा डिसीजन आज लेना पड़ सकता है।

मकर

आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आज आप गिफ्ट दें या उनकी शर्तों को मानने के लिए तैयार रहें। आज उन्हें मनाना कुछ कठिन होगा। अच्छा होगा उनके साथ समय बिताएं । उनके साथ कहीं बाहर घूमने चले जाएं और उनका मन खुश होगा।

कुंभ

आज आपका पार्टनर आपका लाइफ पार्टनर बनने को तैयार हो सकता है। आज का दिन अनुकूल है। अपने साथी से अपने मन की बात बोल सकता है। आपका साथी भी आपके प्यार को एक्सेप्ट करेगा और वह आपका जीवन साथी बनने के लिए तैयार हो सकता है।

मीन

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने लव पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। मौसम के हिसाब से यह समय अच्छा है। आपका साथी आपको भरपूर साथ देगा। अपने साथी को खुश करने के लिए आप कोई गिफ्ट उपहार दे सकते हैं।

Nagender pandey

9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services