Health

गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये कूल फूड्स, शरीर को करते हैं गर्म

Health Tips चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में लोग अपनी डाइट ऐसे फूड्स शामिल कर रहे हैं जिससे वे गर्मी को मात दे सकें। लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार गर्मियों में कुछ फूड्स शरीर को ठंडा रखने के बजाय गर्म करते हैं।

Health Tips: गर्मियों में भूलकर भी न खाएं ये कूल फूड्स, शरीर को करते हैं गर्म

Health Tips: गर्मी के मौसम में लोग अपनी डाइट ऐसे फूड्स शामिल करते हैं। जो शरीर को ठंडा रखते हैं। आप इस मौसम में कई तरह के स्वादिष्ट फलों का आनंद लेते हैं। जो शरीर को ठंडा रखने के साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। लेकिन इन फलों के अलावा और भी कई फूड्स हैं, जिनका लुत्फ लोग गर्मियों में उठाते हैं। हालांकि इनका टेस्ट काफी कूल-कूल होता है, लेकिन ये शरीर को ठंडा रखने के बजाय गर्मी पैदा करते हैं।

जी हां, हाल ही में, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ वारा लक्ष्मी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि कुछ ऐसे कूल फूड्स हैं, जिन्हें  गर्मी में खाना  नुकसानदायक हो सकता है। 

बर्फ का पानी

अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में बर्फ डालकर पीते हैं। लेकिन आयुर्वेद में बर्फ के पानी को ठंडा नहीं माना जाता है। बर्फ का पानी पीने से पेट में गर्मी होती है। जिससे आप बीमार हो सकते हैं।

दही

गर्मियों की डाइट में दही को काफी जरूरी माना जाता है। इससे पाचन स्वस्थ रहता है। तो वही आयुर्वेद के अनुसार, दही पाचन को धीमा करता है। इस मौसम में अगर आप नियमित रूप से दही खाते हैं, तो अपच, सूजन और शरीर में भारीपन जैसी समस्या हो सकती है।

आइसक्रीम

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग आइसक्रीम का लुत्फ उठाते हैं। लेकिन यह चीनी और फैट्स से भरपूर होती है। जो पचने में भारी होती है। यह शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा करती है। जिससे आप पाचन संबंधी समस्या, सुस्ती और भारीपन से परेशान हो सकते हैं।

नींबू

नींबू विटामिन-सी से भरपूर होता है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन गर्मी में यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। ये शरीर के अंदर गर्मी बढ़ाते हैं। इस मौसम में जरूरत से ज्यादा नींबू का सेवन सीने में जलन, एसिडिटी या त्वचा की समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

टमाटर

आयुर्वेद के अनुसार, टमाटर शरीर में गर्मी पैदा करता है। इसलिए गर्मियों में इसे खाने से बचना चाहिए। टमाटर का स्वाद खट्टा और थोड़ा अम्लीय होता है। गर्मियों के दौरान अधिक मात्रा में टमाटर के सेवन से एसिडिटी, त्वचा पर चकत्ते या सूजन जैसी समस्याएं पैदा होती है।

लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें।

आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं.

हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services