GovernmentHaryanaPolitics

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा हो रही है कारगर साबित

हरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा हो रही है कारगर साबित

चंडीगढ: विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा के गांव-गांव तक पहुंच रही है। यात्रा का लोग जोरदार स्वागत कर रहे हैं। साथ में वे अपनी समस्याएं भी बता रहे हैं। मौके पर ही अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। जिससे लोग खुश हैं। यात्रा के दौरान मिलने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वे समय-समय जिला उपायुक्तों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दे रहे हैं कि लोगों की समस्या जल्द समाधान कराएं।  लोगों को पहले समस्याओं के निराकरण के लिए जिला मुख्यालय पर जाना पड़ता था, अब उन्हीं के घर द्वार पर उनकी समस्याओं का निदान हो रहा है। इससे लोगों के समय व धन की बचत हो रही है।


बता दें कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्व का विकसित राष्ट्र बनाना है, इसी उद्देश्य को पूरा करने के मकसद से पूरे भारत में 16 नवंबर, 2023 से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ निकाली जा रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने इस यात्रा को और अधिक सार्थक बनाते हुए जन संवाद कार्यक्रम भी यात्रा के साथ जोड़ दिया है, जिसमें लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। इसके साथ-साथ उस क्षेत्र की समस्याओं का भी पता लगाकर उनका निराकरण किया जा रहा है। यात्रा के दौरान लोग स्वास्थ्य जांच का भी लाभ उठा रहे हैं। लोगों को निरोगी हरियाणा, आयुष्मान भारत, चिरायु हरियाणा व टीबी मुक्त भारत योजना की जानकारी व टेस्ट घर द्वार पर उपलब्ध हो रहे हैं। यात्रा के दौरान 5 लाख 50 हजार लोग स्वास्थ्य की जांच करवा चुके हैं।

2.91 लाख महिलाओं व पुरुषों ने की यात्रा में शिरकतहरियाणा में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर महिलाएं व पुरुष काफी उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में यात्रा में लोग शिरकत कर रहे हैं। लोग इस बात से भी प्रसन्न हैं कि मंत्रियों, विधायकों व अधिकारी उनके गांव पहुंचकर उनकी दिक्कतों को दूर कर रहे हैं। यात्रा के दौरान 4947 खिलाड़ियों को सम्मानित किया का चुका है। इसके अलावा 35 हजार 981 मेधावी विद्यार्थियों और  4787 स्थानीय कलाकारों को भी इनाम दिया गया है। इससे उनका हौसला बढ़ा है।

परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को मौके पर ही किया जा रहा है ठीक  
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान काउंटर लगाकर परिवार पहचान पत्रों की त्रुटियों को ठीक किया जा रहा है। 1 लाख 29 हजार 205 लोग परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करवाने विशेष काउंटरों पर पहुंचे हैं।  प्रदेश में सबसे ज्यादा कुरुत्रेक्ष में 14831 और अंबाला में 12529 लोगों ने परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करवाया। लोगों को इस बात का बखूबी पता चला चुका है कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की महत्वाकांक्षी आठ अंकों का परिवार पहचान पत्र एक अनूठा दस्तावेज बन गया है। इस दस्तावेज के माध्यम से लोगों को घर बैठे ही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है

Related Articles

Back to top button
Event Services