State NewsUttar Pradesh

सातवें बड़े मंगल पर लेटे हुए हनुमान मंदिर में समोसे-खस्ते का भव्य भंडारा

लखनऊ। सातवें बड़े मंगल के अवसर पर लेटे हुए हनुमान जी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान समोसे, खस्ते सहित विभिन्न व्यंजनों का वितरण कर भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल हनुमान जी के सिंदूर लेपन एवं भव्य श्रृंगार के साथ हुई। इसके पश्चात मंदिर के मुख्य सेवादास डॉ. विवेक तांगड़ी ने विधि-विधान से हनुमान जी की भव्य आरती उतारी और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

मंदिर के सचिव पंकज सिंह भदौरिया द्वारा आयोजित भंडारे में हनुमान जी को खस्ते, समोसे, राजमा-चावल, पूरी-सब्जी, आइसक्रीम एवं लाहौरी जीरे का विशेष भोग अर्पित किया गया। बाद में यह प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, विधायक मानवेंद्र प्रताप सिंह ‘रानू’, अमित टंडन, एमएलसी लालजी निर्मल, शंकर लाल लोधी, अंजनी श्रीवास्तव, पूर्व राज्य मंत्री सुधाकर त्रिपाठी, क्षत्रिय महासभा के अनिल सिंह गहलोत, अजय त्रिपाठी ‘मुन्ना’, पूर्व राज्य मंत्री राजपाल कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम एवं बजरंगबली के जयकारों के साथ धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

Advertisement…

Related Articles

Back to top button