लखनऊ में जूनियर मिस इंडिया सीज़न-5 का भव्य ऑडिशन 26 जुलाई को, बेटियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में इस रविवार 26 जुलाई को जूनियर मिस इंडिया सीज़न-5 का भव्य ऑडिशन आयोजित किया जाएगा। वेव मॉल में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होने वाले इस ऑडिशन में 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिभाशाली बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों के अनुसार, यह मंच केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि बेटियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को निखारने की एक राष्ट्रीय पहल है।
आयोजकों ने बताया कि जूनियर मिस इंडिया पिछले चार सफल सीज़न से देशभर की हजारों बच्चियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान कर चुका है। यह कार्यक्रम पारंपरिक ब्यूटी पेजेंट से अलग पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल्स, स्टेज कॉन्फिडेंस, ग्रूमिंग, पब्लिक स्पीकिंग और लीडरशिप डेवलपमेंट पर केंद्रित है। प्रतिभागियों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है, जिससे वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकें।
उन्होंने बताया कि पिछले चार सीज़न में देश के विभिन्न राज्यों से हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से चयनित प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मंच ने अनेक बच्चियों को आत्मविश्वास, अनुशासन, बेहतर संवाद कौशल और नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आयोजकों के अनुसार, सीज़न-5 को पिछले वर्षों के अनुभव, अभिभावकों के सुझाव और प्रतिभागियों की प्रतिक्रियाओं के आधार पर और अधिक प्रोफेशनल बनाया गया है। इस वर्ष प्रतिभागियों को एडवांस ग्रूमिंग सेशन, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट वर्कशॉप, रैंप ट्रेनिंग, पब्लिक स्पीकिंग, प्रोफेशनल फोटोशूट, फैशन शो और सेलिब्रिटी इंटरैक्शन जैसे विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे।
आयोजकों ने लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बेटियों को इस राष्ट्रीय मंच का हिस्सा बनने का अवसर अवश्य दें। उनका कहना है कि हर बच्ची में एक विशेष प्रतिभा होती है और सही मार्गदर्शन व उचित मंच मिलने पर वह अपने सपनों को नई उड़ान दे सकती है।
ऑडिशन विवरण
- कार्यक्रम: Junior Miss India Season-5 – Lucknow Audition
- तिथि: रविवार, 26 जुलाई
- स्थान: वेव मॉल, लखनऊ
- समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- आयु वर्ग: 5 से 16 वर्ष की बालिकाएं
- Advertisement…..





