HealthSocialUttar Pradesh

ग्लोबल हॉस्पिटल ने मरीजों के लिए लगाया निशुल्क कैम्प

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दियुरी में डॉक्टर्स की टीम ने की निशुल्क जांचे

बरेली। ग्रीन पार्क स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल समय समय पर बरेली मंडल में एवं बरेली से बाहर शहरों में मरीजों के लिये निशुल्क जांच कैम्प का आयोजन करता रहता है। इस कड़ी में गजरौला थाना क्षेत्र के गांव दियुरी में बरेली के ग्लोबल हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने निशुल्क कैम्प का आयोजन किया। निशुल्क जांचों के इस कैम्प में दर्जनों गांव के सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांचें की गयीं। मरौरी ब्लाक के दियुरी गांव के सीताराम मंदिर प्रांगण में पूर्व प्रधान देवेन्द्र वर्मा के अनुरोध पर ग्लोबल हॉस्पिटल बरेली के डॉक्टर विनोद राठौर ( गम्भीर रोग विशेषज्ञ ) व उनकी टीम ने निशुल्क कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में उपस्थित महिला, बच्चों, बुजुर्ग, निर्धन व असहाय मरीजों की डॉक्टर विनोद राठौर व टीम के द्वारा निशुल्क जांच कर मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गयीं। महिला मरीजों के लिये कैम्प में महिला डॉक्टर भी उपस्थित रहीं। निशुल्क कैम्प के लिए पूर्व प्रधान देवेन्द्र वर्मा ने गांव में ग्रामीणों को डुगडुगी बजबाकर डॉक्टरों के आने व निशुल्क कैम्प का प्रचार भी किया। इस प्रकार के निशुल्क जांचों के कैम्प से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की एवं कैम्प के लिए आये हुए डॉक्टरों एवं उनकी समस्त टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
Event Services