कल से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, सफर से पहले जान लें डायवर्जन प्लान

देहरादून/मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। 29 जुलाई की मध्यरात्रि से 12 अगस्त तक दिल्ली-देहरादून हाईवे और गंगनहर पटरी मार्ग पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए पुलिस ने विस्तृत डायवर्जन प्लान जारी किया है।
प्रशासन के अनुसार 29 जुलाई से 4 अगस्त तक हल्के एवं मध्यम वाहन एनएच-58 की बाईं लेन से संचालित होंगे, जबकि दाईं लेन हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों के लिए आरक्षित रहेगी। इसके बाद 4 अगस्त की मध्यरात्रि से अगले आदेश तक एनएच-58 पर सभी प्रकार के वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
डायवर्जन व्यवस्था के तहत हरिद्वार की ओर जाने और वहां से आने वाले वाहनों को देवबंद–रामपुर तिराहा–जानसठ रोड–रामराज–मवाना मार्ग से मेरठ की ओर भेजा जाएगा। वहीं, मुजफ्फरनगर से मीरापुर होकर बिजनौर मार्ग पर भी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों से यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी की जानकारी लेने और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
Advertisement….




