State NewsUttar Pradesh

बकरीद की छुट्टी 28 मई को घोषित

लखनऊ। – उत्तर प्रदेश सरकार ने बकरीद के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह अवकाश 27 मई के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन अब संशोधित आदेश के अनुसार 28 मई 2026 को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सरकारी आदेश के तहत सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न शिक्षण संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे। प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को संशोधित अवकाश आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों को राहत मिली है। वहीं त्योहार को लेकर प्रदेशभर में प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।

Advertisement……

Related Articles

Back to top button