Religious

डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन द्वारा आज ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगल के अवसर पर हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पर किया गया भण्डारे का आयोजन  

डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन द्वारा आज ज्येष्ठ माह के द्वितीय मंगलवार के मौके पर हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पर भण्डारे का आयोजन  किया गया जिसमें बीबीडी ग्रुप एवं डा0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास ने  भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया।

इस मौके पर श्री विराज सागर दास ने कहा कि प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह के प्रत्येक मंगलवार को भण्डारे का आयोजन किया जाता है। इस प्रकार के आयोजनों से न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि धर्म के प्रति आस्था और अधिक प्रगाढ़ होती है। इस पावन माह में लोगों को प्रसाद वितरण कर बहुत खुशी मिलती है साथ ही यह पुण्य कमाने का कार्य है। उन्होने प्रसाद वितरण के इस मौके पर सभी लोगों के सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button