Life Style

घर से बाहर निकलते समय करें ये आसान उपाय, जीवन में कभी नहीं होना पड़ेगा निराश

Astro Tips कार्य में सफलता और सिद्धि पाने के लिए घर से बाहर निकलते समय काली चींटियों को चीनी या आटा दें। इसके अलावा पक्षियों को दाना काले कुत्ते को रोटी और गाय को अनाज खिलाना भी शुभ होता है।

कुंडली में कई प्रकार के योग बनते हैं। इन योगों से व्यक्ति के भविष्य की गणना की जाती है। इनमें एक योग वंचन चोर भीति है। इस योग से पीड़ित व्यक्ति हमेशा आशंकित रहता है। उनके मन में सामान चोरी या खोने का डर रहता है। किसी भी कार्य को लेकर मन में आशंका मानव स्वभाव है। हालांकि, शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जाते समय आशंकित रहना सही नहीं होता है। अगर आप भी घर से बाहर निकलते समय कंफ्यूज रहते हैं, तो ये उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से कार्य में अवश्य सफलता मिलती है। आइए जानते है-

अगर आप किसी विशेष और आवश्यक कार्य हेतु घर से बाहर जा रहे हैं, तो घर से बाहर निकलने से पहले परम पिता परमेश्वर की श्रद्धा भाव से पूजा करें। पूजा के समय दीपक जलाएं। वहीं, भगवान से सकुशल यात्रा और काम में सिद्धि प्राप्त करने हेतु कामना करें। इसके बाद काले तिल को अपने सिर से सात बार उसार कर उत्तर दिशा में फेंक दें। ऐसा करने से बुरी बला टल जाती है।

-कार्य में सफलता और सिद्धि पाने के लिए घर से बाहर निकलते समय काली चींटियों को चीनी या आटा दें। इसके अलावा, पक्षियों को दाना, काले कुत्ते को रोटी और गाय को अनाज खिलाना भी शुभ होता है। वहीं, मार्ग में मिलने वाले किसी मंदिर की दानपेटी में अर्थ योगदान अवश्य करें। इससे सफलता जरूर मिलती है।

-ज्योतिषियों की मानें तो पंचांग में शुभ चौघड़िया देखकर घर से निकलना शुभ होता है। इससे कार्य में जरूर सफलता मिलती है। साथ ही यात्रा भी सफल होती है।

क्या न करें

-घर से बाहर निकलते समय भूलकर भी आग, हवा और पानी यानी नदी का अपमान न करें। ये ईश्वर की देन हैं। इनका अपमान करने से परम पिता परमेश्वर नाराज होते हैं।

-घर से बाहर निकलते समय ताला, पत्थर, रावण, मरना, डूबना, फेंकना, छोड़ना, गाली गलौज, चप्पल और लकड़ी शब्दों का उच्चारण न करें।

डिस्क्लेमर-”इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।”

Related Articles

Back to top button
Event Services