Food & Drinks

5 स्टार स्टार होटल की रसोई का सच : हर तरफ पड़ी थी चूहे की पॉटी, गंदगी इतनी कि उल्टी आ जाए…

आमतौर पर लोग कोरोना के बाद साफ-सफाई को लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं। गंदगी से दूर हाइजीन के लिए लोग काफी ध्यान रख रहे हैं।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे है जो बाहर से तो बेहद साफ दिखता है लेकिन अंदर की गंदगी देखकर घिन आ जाए।

dirty 5 star hotel

लंदन के एक चीनी रेस्टोरेंट से ऐसा मामला सामने आया जो बेहद शॉकिंग है। पेस्ट कंट्रोल कंपनी ने जब किचन में छापा मारा तो वहां से उन्हें एक-दो नहीं, बल्कि 27 चूहे मिले।

इसके बाद रेस्टोरेंट को बंद करवा दिया गया। इंग्लैंड के चुंग कु नाम के रेस्टोरेंट को किचन में गंदगी के बीच खाना बना कर लोगों के बीच सर्व करने के आरोप में बंद करवा दिया गया है।

dirty 5 star hotel

इस रेस्टोरेंट पर आरोप लगा था कि वो बिना साफ-सफाई के, चूहों के बीच खाना बना कर लोगों को खिला रहा था।

स्त्रां में गंदगी फैलाने का ये मामला 2019 में सामने आया था। उस दौरान एक शख्स रेस्टोरेंट में खाने आया था। लेकिन अचानक उसकी नजर बिल काउंटर पर पड़े चूहे की पॉटी और फिर घूमते एक चूहे पर पड़ी।

dirty 5 star hotel

इसके बाद शख्स ने रेस्टोरेंट की शिकायत फूड सेफ्टी में कर दी। मामले की शिकायत पर पेस्ट कंट्रोल कंपनी ने छापा मारा तो किचन का हाल देखकर शॉक्ड रह गए।

किचन में 27 चूहे मिले जो हर तरफ घूम रहे थे। उन्हें पकड़कर जगह की सफाई करवाई गई। किचन में चूहे की पॉटी फैली हुई थी।

dirty 5 star hotel

किचन के सेल्फ से लेकर फ्लोर तक पर पॉटी फैली हुई थी। इस मामले को लेकर 2019 में रेस्टोरेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसकी सुनवाई अब की गई।

रेस्टोरेंट मालिक ने जब वापस से रेस्टोरेंट को खोले जाने की परमिशन मांगी, तो उनसे इस गंदगी में लोगों को खाना सर्व करने का कारण पूछा गया। रेस्टोरेंट बंद होने के बाद उसके मालिक को 3 लाख 12 हजार का फाइन भरना पड़ा।

यह भी पढ़ें: ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल सोया चिली, खाते ही रह जायेंगे लोग

यह भी पढ़ें: इस रेस्टोरेंट में कपड़े पहनना सख्त मना है, नंगे बदन ही मिलती है एंट्री !

Related Articles

Back to top button