EducationHaryanaPolitics

छात्रों के साथ संवाद में दीपेंद्र हुड्डा ने जारी किया अपना भर्ती विधान

कहा- कांग्रेस सरकार बनने पर इस तरह होंगी भर्तियां-

  1. पक्की, युग्यतानुसार पारदर्शी, समयबद्ध और व्यापक भर्तियां करना कांग्रेस का मकसद है। प्रदेश के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े सभी 2 लाख पदों को पक्की भर्ती के साथ भरा जाएगा।
  2. भर्तियों में हुई किसी भी तरह की अनियमितता के लिए सिर्फ बाहरी एजेंसियों को नहीं, बल्कि सीधे तौर पर HSSC-HPSC में बैठे अधिकारियों, सदस्यों और चेयरमैन को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
  3. टाइम बाउंड भर्तियां करवाने के लिए हर भर्ती के लिए अलग OSD की नियुक्ति होगी। किसी भी भर्ती की परीक्षा या रिजल्ट एक भी दिन लेट होने पर सीधे OSD की छुट्टी होगी।
  4. हरेक भर्ती के फॉर्म के साथ उसका पूरा कैलेंडर भी जारी होगा। HSSC-HPSC के साथ-साथ कैलेंडर की पालना करने की जिम्मेदारी OSD की भी होगी।
  5. किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने को लेकर भर्तियों के लिए अलग कमेटी बनेगी। भर्ती संबंधि शिकायतों के लिए कमेटी की फोन लाइन 24 घंटे सातों दिन खुली रहेगी।
  6. ग्रुप-सी और डी में इंटरव्यू खत्म करने की कांग्रेस ने शुरुआत की थी। ग्रुप-सी औऱ डी में भविष्य में भी कोई इंटरव्यू नहीं होगा। ग्रुप-1, 2 के इंटरव्यू में पूर्ण पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। ताकि इंटरव्यू में किसी तरह के पक्षपात या गड़बड़ की संभावना ना रहे।
  7. किसी अन्य भर्ती पेपर से प्रश्न कॉपी करने को भी पेपर लीक की श्रेणी में गिना जाएगा और इसपर भी पेपर लीक जैसी कानूनी कार्रवाई होगी।
  8. किसी भी भर्ती का पेपर लीक होने पर एजेंसी के साथ-साथ सेक्रेटरी से लेकर पूरे कमीशन की जांच होगी।
  9. दूसरी बार पेपर लीक या भर्ती में गड़बड़ी होने की सूरत में पूरे भर्ती कमीशन को बर्खास्त करके पुनर्गठित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
Event Services