EntertainmentReligiousUttarakhand

देवभूमि उत्तराखंड स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

बरेली : पर्वतीय समाज बरेली के तत्वावधान में देवभूमि उत्तराखंड स्थापना दिवस पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों का सम्मान, उत्तराखंड गौरव सम्मान से गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय बच्चों ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक लोकगीतों एवं नृत्यों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। खटीमा से आए सांस्कृतिक दल ने भी अपनी प्रस्तुतियां दी। स्थानीय जवाहर लाल नेहरू युवा केन्द्र सिविल लाइंस बरेली में यह आयोजन हुआ। डॉक्टर दीप पंत, अशोक आर्या, दीप तिवारी, हरीश पपने को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में उत्तराखंड के आंदोलनकारियों में राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल, गिरीश चन्द्र पाण्डेय, महेश चंद्र खर्कवाल, देवेन्द्र रावत, प्रमोद कुमार पंत डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट, चन्द्र प्रकाश जोशी, बाघ सिंह घुगत्याल, प्रकाश सिंह मेहता आदि का दुशाला उड़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर उमेश गौतम ने किया इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के नागरिकों के योगदान को सराहा। मुख्य अतिथि कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि सभी को देवभूमि उत्तराखंड स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मनोज पाण्डे महासचिव उत्तराखंड जन कल्याण समिति, उत्तराखंड सांस्कृतिक समाज राजेन्द्र नगर, रोटेरियन शेखर यादव, हरीश भट्ट एम. जे. पी. रुहेलखंड विश्वविद्यालय, अजय भट्ट आदि का विशेष सहयोग रहा।अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ सचिव चन्द्र प्रकाश जोशी, सलाहकार कुंवर सिंह बिष्ट, सांस्कृतिक मीडिया प्रभारी पूरन सिंह दानू, अंकेक्षक जीत सिंह बोहरा, उप कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह बिष्ट आदि ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपना पूर्ण योगदान किया।

Related Articles

Back to top button
Event Services