PoliticsPunjab

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर किया पूर्व राष्ट्रपति का सम्मान

नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति को भगवान श्रीराम की तस्वीर भी भेंट की

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ : नायब सैनी

चंडीगढ़, 25 अप्रैल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं वन नेशन-वन इलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। पंजाब राजभवन चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद का शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्री कोविंद को भगवान श्रीराम की तस्वीर भी भेंट की। खुशनुमा माहौल में लगभग 20 मिनट भी से अधिक समय तक पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद और मुख्यमंत्री नायब सैनी के बीच कई विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद सीएम नायब सैनी ने कहा कि आज पूर्व राष्ट्रपति श्री कोविंद से मिलकर उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। श्री सैनी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि श्री कोविंद से मिलकर उनके समृद्ध प्रेरणादायी अनुभवों को आत्मसात करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button
Event Services