State NewsUttar Pradesh
मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, पीतल शिल्प की सराहना

उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद शहर स्थित गांधी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से मुरादाबाद की विश्व प्रसिद्ध पीतल कला (ब्रास क्राफ्ट) के उत्कृष्ट शिल्प एवं आकर्षक उत्पादों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय कारीगरों की बारीक कारीगरी की सराहना करते हुए उनके हुनर की प्रशंसा की तथा कहा कि ऐसे पारंपरिक उद्योग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आर्थिक समृद्धि के महत्वपूर्ण आधार हैं। मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों पर प्रदर्शित उत्पादों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ली।


Advertisement…..





