Government

योगी सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की मौत,, कोरोनावायरस से थे संक्रमित

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री श्री चेतन चौहान का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ।

पूर्व क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मंत्री श्री चेतन चौहान का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। लगभग 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। चेतन चौहान कोरोनावायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था।

चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज थे । उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट मैच में चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्जहै और टेस्ट मैच में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 है।

चेतन चौहान के अगर राजनीतिक करियर की बात की जाए तो उन्होंने क्रिकेट के बाद राजनीति में अपनी पारी की शुरुआत की। चेतन चौहान भारतीय राजनीति में काफी सक्रिय भूमिका अदा कर रहे थे। वह भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। 1991 और 1998 के चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर सांसद बने थे। फिलहाल उत्तर प्रदेश सरकार की में मंत्री पद पर थे।

वर्तमान में चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। वही चेतन चौहान योगी सरकार के दूसरे कैबिनेट मंत्री हैं जिनका कोरोनावायरस से संक्रमित होने के बाद निधन हुआ है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री कमला रानी का भी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया था।

एक दिन पहले ही 73 वर्षीय चेतन चौहान की तबीयत और बिगड़ गई थी। उनकी किडनी फेल हो गई थी। जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। जुलाई के महीने में ही कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया।

चेतन चौहान की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर गहरा शोक व्यक्त किया।

इसके अलावा बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी चेतन चौहान के निधन पर शोक जताया है।

Related Articles

Back to top button