उदयपुर के द लीला पैलेस में शाही अंदाज़ में संपन्न हुई चार्वी और इमरान की डेस्टिनेशन वेडिंग

रंगों, संगीत और रॉयल थीम्स से सजी रही हर रस्म
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर स्थित शानदार The Leela Palace Udaipur में सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर चार्वी भारद्वाज और म्यूजिक कंपोजर एवं सिंगर इमरान कुरैशी की डेस्टिनेशन वेडिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शाही अंदाज़, खूबसूरत रंगों और रचनात्मक थीम्स से सजी इस शादी को वेडिंग इंडस्ट्री की चर्चित टीम The Wedding Saga ने डिजाइन और प्लान किया।

आयोजकों के अनुसार, शादी की हर रस्म को कपल की पर्सनैलिटी के अनुसार खास अंदाज़ में तैयार किया गया। हल्दी से लेकर निकाह, फेरे और कॉकटेल पार्टी तक हर फंक्शन का अपना अलग रंग और माहौल देखने को मिला।

लेक पिचोला किनारे हुई रंगों भरी हल्दी
शादी की शुरुआत लेक पिचोला के किनारे आयोजित हल्दी समारोह से हुई। हल्दी की थीम में सेज ग्रीन, टरमरिक येलो, बर्न्ट ऑरेंज और बेज रंगों का खूबसूरत मेल देखने को मिला। गेंदे और गार्डन फ्लॉवर्स से सजा यह समारोह संगीत और डांस से भरपूर रहा। परिवार और दोस्तों के साथ दूल्हा-दुल्हन ने इस मौके को यादगार बनाया।

शाही अंदाज़ में हुआ निकाह
निकाह समारोह होटल के आउटर कोर्टयार्ड में आयोजित किया गया। फ्लोइंग ड्रेप्स, झूमरों और मोमबत्तियों की रोशनी ने पूरे माहौल को रॉयल और सुकूनभरा बना दिया। भव्य फ्रिंज रिंग, फ्लोरल डेकोर और एलीगेंट पिलर अरेंजमेंट ने इस समारोह को बेहद खास बना दिया।

झील के किनारे लिए सात फेरे
फेरे समारोह भी खुले वातावरण में आयोजित हुआ, जहां एंटीक गोल्ड, ब्रॉन्ज और शैम्पेन रंगों की थीम ने शाही एहसास दिया। दुल्हन चार्वी ने परिवार और सहेलियों के साथ दुपट्टे की छांव में एंट्री की। लेक पिचोला के सुंदर दृश्य के बीच वरमाला की रस्म ने सभी मेहमानों का दिल जीत लिया। समारोह में दुल्हन का प्यारा पेट डॉग भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इलेक्ट्रिक ब्लू थीम में चमकी कॉकटेल नाइट
कॉकटेल पार्टी की थीम कोबाल्ट और इलेक्ट्रिक ब्लू रंगों पर आधारित रही। म्यूजिक और डांस से सजी इस शाम में परिवार और दोस्तों ने शानदार परफॉर्मेंस दीं। सफेद परिधानों में सजे कपल ने भी अपनी प्रेम कहानी को मंच पर खूबसूरत अंदाज़ में पेश किया।
वेडिंग टीम
आउटफिट्स : Anjum Qureshi Label, Marwar Couture
वेन्यू : The Leela Palace Udaipur
वेडिंग प्लानर : The Wedding Saga
डेकोर प्रोडक्शन : The Soirée Station
फोटोग्राफी : Folio Haus
वीडियोग्राफी : The Wedding Filmer



