फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में अंतिम बड़ा मंगल पर भंडारे का आयोजन

बरेली। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़ा मंगल के पावन अवसर पर फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, ग्राहकों एवं आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन के दौरान मॉल परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। हनुमान जी के भक्तों ने पूरे उत्साह के साथ प्रसाद वितरण में सहयोग किया और धार्मिक आस्था का परिचय दिया। भंडारे में आने वाले लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि बड़ा मंगल उत्तर प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा, “फीनिक्स यूनाइटेड बरेली में इस अवसर पर आयोजित भंडारा लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का एक छोटा-सा प्रयास है। हमें प्रसन्नता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।”
भंडारे के सफल आयोजन ने सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और सेवा भाव का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।
Advertisement….





