State NewsUttar Pradesh
बरेली में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
जिलाधिकारी कार्यालय, बरेली में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रगान के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बरेली, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट/जिलाधिकारी, बरेली में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।


स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक फहराया गया और उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान में सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


इस अवसर पर सभी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
तिरंगे की शान और राष्ट्रगान की गूंज के साथ जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Advertisement……





