Punjab

अवैध संबंधों में रोड़ा बनता देख रिटायर्ड बैंक मैनेजर का कत्ल, दूसरी पत्नी ने दिलवाया वारदात को अंजाम: पटियाला 

पटियाला में एक रिटायर्ड बैंक के मैनेजर के कत्ल का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर की दूसरी पत्नी ने अवैध संबंधों में बूढ़े पति को रोड़ा बनता देख और एक करोड़ की कोठी व बीमे की रकम हाथ से जाने के चलते दूसरी पत्नी ने प्रेमी संग मिल करवाया था रिटायर्ड बैंक मैनेजर का कत्ल। पुलिस ने इस मामले की गुत्थी 48 घंटे में ही सुलझा ली।

पटियाला। जिम में कसरत करने के दौरान युवक से हुई मुलाकात अवैध संबंध में बदल गई तो 67 साल के बूढ़े पति को अवैध संबंधों में रोड़ा समझ रिटायर्ड बैंक मैनेजर पति का कत्ल कर दिया। आरोपित दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर ने अपने प्रेमी के साथ इस कत्ल को प्लान किया था।

रिटा. बैंक मैनेजर बलबीर सिंह के कत्ल केस को हल करने के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी वरूण शर्मा ने बताया कि कत्ल के बाद यह दोनों बलबीर सिंह की एक करोड़ रूपए की कोठी व बीमे की मोटी रकम हासिल कर ऐश की जिंदगी जीने का प्लान बना चुके थे।

पुलिस ने 48 घंटे में केस किया हल

वहीं पटियाला पुलिस ने कत्ल की वारदात को 48 घंटे के भीतर इस केस को हल करते हुए दूसरी पत्नी हरप्रीत कौर निवासी संग नगर, इसके प्रेमी गुरतेज सिंह गुरी निवासी गांव शादीपुर, गुरतेज के साथी अजय निवासी शादीपुर व अर्शप्रीत सिंह निवासी शादीपुर को 21 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आईपीएस वरूण शर्मा ने बताया कि कत्ल में इस्तेमाल छुरा उसी दिन बरामद कर लिया था। इन आरोपितों को 21 अक्टूबर को देवीगढ़ रोड स्थित जौड़ियां सड़क पर काबू कर वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकल व कपड़े को बरामद किया है।

एक साल पहले बने थे हरप्रीत कौर व गुरतेज के संबंध

पुलिस के अनुसार 37 साल की हरप्रीत कौर की साल 2022 में जिम में गुरतेज सिंह के जान पहचान हुई थी। 24 साल का गुरतेज सिंह शादीशुदा व एक बच्चे का पिता था। गुरतेज सिंह की शादी 2018 में हुई थी लेकिन इसके बाद भी गुरतेज सिंह और हरप्रीत कौर के बीत दोस्ती के बाद अवैध संबंध बन गए।

दोनों के संबंधों को 67 साल के रिटा. बैंक मैनेजर बलबीर सिंह को शक होने लगा था। पति का शक गहराता देख हरप्रीत कौर व गुरतेज सिंह ने कत्ल की प्लानिंग बना ली थी। प्लानिंग के बाद गुरतेज सिंह कई बार इलाके में रेकी करने गया और रेकी के बाद 19 अक्टूबर की सुबह को कत्ल को अंजाम दिया।

कत्ल की वारदात के बाद एसएसपी की सुपरविजन में एसपी सिटी मोम्मद सरफराज आलम, एसपी डी. हरबीर अटवाल, डीएसपी सुखअमृत रंधावा, डीएसपी जसविंदर टिवाणा, डीएसपी संजीव सिंगला, सीआईए इंचार्ज शमिंदर सिंह व सिविल लाइन थाना इंचार्ज हरजिंदर सिंह ढिल्लों की विभिन्न टीमों ने इस केस को 48 घंटे के अंदर हल कर दिया। एसएसपी ने बताया कि गुरतेज सिंह बारहवीं पास 24 साल का खेतीबाड़ी करने वाला था।

Related Articles

Back to top button
Event Services