Punjab

अब नहीं बरसेंगे बदरा: ठंड ने दी दस्तक, बारिश से लुढ़का तापमान ,चार दिन तक साफ रहेगा मौसम|

Punjab Weather Today: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब में बीते चार दिनों से लगातार बारिश हुई। बारिश होने से राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी। दिन और रात के तापमान में गिरावट हुई। हालांकि, अब प्रदेश में बारिश की रफ्तार पर ब्रेक लग जाएगा। पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा और बूंदाबांदी के आसार नहीं है।

पंजाब में अगले चार दिन तक साफ रहेगा मौसम

राज्यभर के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार बादल छाए रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हुई। मौसम केंद्र के अनुमान के अनुसार बुधवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

पिछले चौबीस घंटों के दौरान हुई बारिश से मौसम में ठंडक देखने को मिली। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) के मौसम विभाग की प्रमुख डॉ. पीके किंगरा के अनुसार बुधवार से मौसम साफ रहेगा। वर्षा के कारण जिला लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़का। दोपहर तक बादल छाए रहे, बाद में मौसम साफ हो गया।

Related Articles

Back to top button
Event Services