पुरानी पेंशन योजना बहाल को लेकर दिल्ली में केंद्र-राज्य सरकार के कर्मचारियों की चेतावनी रैली|
Old Pension Scheme आगामी 3 नवमबर को पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर पूरे देश के कर्मचारी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में अपना दम दिखाएंगे। रामलीला मैदान में होने वाली चेतावनी रैली में उत्तर प्रदेश हरियाणा पंजाब और राजस्थान सहित पूरे देश से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के कर्मचारी शामिल होंगे।
चंडीगढ़। Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन योजना की बहाली व नियमितीकरण की मांग को लेकर पूरे देश के कर्मचारी आगामी तीन नवंबर को नई दिल्ली में दम दिखाएंगे। रामलीला मैदान में होने वाली चेतावनी रैली में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित पूरे देश से केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के कर्मचारी शामिल होंगे।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के अलावा और भी कई संगठन होगा शामिल
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, कान्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इम्प्लाइज एंड वर्कर्स, स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया व अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन ने संयुक्त रूप से चेतावनी रैली का एलान किया है। रैली को बैंक, रेलवे, इंश्योरेंस व डिफेंस के कर्मचारी संगठनों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।