नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के स्मार्ट हॉल में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्रभारी एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. तबस्सुम खान के निर्देशन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्रीमती पूनम सिंह (सीनियर कोऑर्डिनेटर, बेकथ्रों) ने महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार, छेड़छाड़ और सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली विभिन्न प्रकार की हिंसा के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. आरती (प्रदेश महासचिव, अखिल भारतीय अग्रगामी महिला समिति, लखनऊ) रहीं। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए भारतीय संविधान में निहित अनुच्छेद 14, 15, 16, 21, 24 एवं 44 के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर “नारी शक्ति दीवार” पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ. प्रो. मनोज पांडेय, लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. सलीम (राजनीति शास्त्र, सी.एस.एन. कॉलेज, हरदोई), डॉ. मनीष टोडरिया, डॉ. अख्तर सईद, सुश्री शैहला महफूज, श्री इफ्तिखार अहमद (OSD), श्री शमीम अहमद, डॉ. बी. क्यू. आगा, सुश्री फौजिया निकहत, सुश्री सोनाली कश्यप, श्री जमशेद अली सहित एनएसएस के सभी स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।इसके अतिरिक्त सुश्री प्रज्ञा पांडेय, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती संध्या रावत सहित अन्य प्रतिभागियों ने हस्ताक्षर अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. दिलशाद अहमद अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।



