Delhi - NCR

आतिशी: उद्यमशीलता से महिलाएं होंगी मजबूत

नई दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ के दीपावली कार्निवल का उद्घाटन किया. आतिशी ने महिला उद्यमियों की प्रदर्शनी की सराहना की. उन्होंने कहा कि महिला उद्यमशीलता से ही महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी.

महिलाओं को अपने घर से बाहर निकलने और चुनौतियों का सामना करने का मौका मिलता है. इससे महिलाएं मजबूत हो रही हैं. डीयू महिला संघ ने महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान के लिए मिसाल कायम की है. दीपावली कार्निवल महिलाओं के एनजीओ, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमी और सेल्फ– हेल्प ग्रुप को मंच दे रहा है ताकि वे आगे बढ़कर आत्मनिर्भर बन सकें

आतिशी ने डीयू महिला संघ की ओर से महिलाओं की बेहतरी के लिए किए जा रहे काम की सराहना की. उन्होंने कहा महिलाओं को अलग–अलग गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका देना अनूठी पहल है.

Related Articles

Back to top button