Religious

अंकज्योतिष 30 मई 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

अंक विशेषज्ञ पंडित नागेन्द्र पांडेय

1

आज के दिन आप खुद को लेकर ही काफी परेशान रहेंगे और काम में मन भी कम लगेगा। आज संभव है कि कुछ नई बातें भी आपके सामने आने वाली हैं। कुछ पुरानी बातों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां भी आपको परेशान कर सकती हैं।

2

आज किसी पारिवारिक सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहने वाली है और इस कारण आपको थकान अधिक हो सकती है। मित्रों के साथ आपका दिन अच्छा बीतेगा और आपके रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे।

3

किसी बड़े का आशीर्वाद आज के दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा, जो भी थोड़ी बहुत परेशानियां चल रही थीं, उनसे छुटकारा पाने में मदद भी मिलेगी। दोस्तों के साथ आज खूब सारी बातें भी हो सकती हैं। इन बातों से आपको लाभ होगा और आपका मन हल्का होगा। 

4

आप अपने काम में आज कुछ बेहतर कर पाएंगे। जल्द ही स्थिति आपको अपने बेहतर परिणाम देने वाली भी होगी। आपके लिए आज कोई अपना बड़ा सहायक बनेगा और आपके काम में आपकी मदद करेगा। कोई उपहार या तोहफा आपको मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई काम न करें।

5

आपके लाभ की संभावना में वृद्धि होने का दिन है और आज आपके मन के कार्य पूर्ण होने का दिन है। आज आप व्यापार या कार्यक्षेत्र में लोगों से नए व्यापारिक संबंध बनाएंगे, तो अवश्य लाभ होगा। अपने खानपान का ध्यान रखें और हो सके तो घर के खाने को ही तवज्जो दें और घर में ही आइसोलेट होकर रहें।

6

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ नुकसान हो सकता है। हालांकि नौकरी पेशा कर्मचारियों को किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत हो सकता है, जो आपको एक नया अनुभव देगा।

7

आज आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताने को मिलेगा। आज का दिन खर्च वाला हो सकता है और कुछ भौतिक सुविधाएं आज जुटा सकते हैं। कुछ नई चीजों की खरीद भी आज के दिन आप पर आर्थिक दबाव बना सकती है। वहीं कार्यक्षेत्र में साथी पूर्ण रूप से आपको सहयोग करेंगे और आपको आर्थिक लाभ भी होगा।

8

 यह समय कौशल को और निखारने का हो सकता है। शोध कार्य से जुड़े हुए छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। आज कोई नया शोध कर सकते हैं। संतान के मामले में आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। आज शाम के वक्त कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

9

आज कुछ समय आपको माता- पिता के साथ बिताना चाहिए और उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए। साथ ही कुछ मामलों में उनकी सलाह भी लेनी चाहिए. जो आपको फायदेमंद रहेगी। आज गुप्त शत्रुओं से आपको संभलकर रहना चाहिए।

अंक विशेषज्ञ ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित नागेन्द्र पांडेय9565994321

Related Articles

Back to top button
Event Services