SportsState NewsUttar Pradesh

लखनऊ के अमिष द्विवेदी ने राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जीते दो कांस्य पदक

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के प्रतिभाशाली स्केटर Amish Dwivedi ने 11वीं ओपन राष्ट्रीय स्तरीय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। यह प्रतियोगिता 21 मई से 24 मई तक नोएडा में आयोजित की गई थी।

अमिष की इस उपलब्धि से न केवल लखनऊ बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की हर ओर सराहना की जा रही है।

वर्तमान में Amish Dwivedi, Skaters Hub Lucknow में कोच Anupendra Singh के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी सफलता पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Advertisement ….

Related Articles

Back to top button