20 वर्षों बाद मां गोमती ने कराया हनुमान जी का स्नान, मंगलवार को दिव्य दुग्धाभिषेक

लखनऊ। मां गोमती के पावन तट पर स्थित प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी महाराज मंदिर में इस बार करीब 20 वर्षों बाद एक दुर्लभ एवं ऐतिहासिक धार्मिक संयोग बना है। मां गोमती ने श्री हनुमान जी महाराज को स्नान कराया है। इस विशेष अवसर पर मंगलवार को मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन के साथ दिव्य दुग्धाभिषेक एवं स्नान का आयोजन किया जाएगा।
धार्मिक आयोजन के दौरान श्री हनुमान जी महाराज को 51 लीटर दूध एवं गंधोदक जल से विधि-विधानपूर्वक दिव्य स्नान कराया जाएगा। कपीश्वर वैदिक गुरुकुल के 51 बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराएंगे।
आयोजन में संकीर्तन एवं राम नाम जप भी किया जाएगा। इस दुर्लभ धार्मिक अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से उपस्थित होकर श्री लेटे हुए हनुमान जी महाराज के दिव्य दर्शन एवं इस पावन अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की है।
आयोजकों के अनुसार यह अवसर केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि मां गोमती और श्री हनुमान जी महाराज के अद्भुत संयोग का एक दुर्लभ आध्यात्मिक क्षण है।
मीडिया कवरेज का अनुरोध
आयोजकों ने प्रतिष्ठित समाचार पत्रों एवं मीडिया संस्थानों से अपने फोटोग्राफर/कैमरामैन को भेजकर कार्यक्रम की कवरेज करने का अनुरोध किया है।
स्थान: प्राचीन श्री लेटे हुए हनुमान जी मंदिर, पंचवटी घाट, चौक, लखनऊ, पक्का पुल के निकट
दिन: मंगलवार
समय: प्रातः 8:30 बजे से
कार्यक्रम: विशेष पूजन, 51 लीटर दुग्धाभिषेक, गंधोदक जल से स्नान, वैदिक मंत्रोच्चार, संकीर्तन एवं राम नाम जप
श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।
Advertisements……





