HaryanaSocial

सरदार प्रभजोत सिंह धालीवाल मुख्य प्रवक्ता तथा अभय सिंह ढ़िल्लों प्रवक्ता नियुक्त

होशियारपुर जिले के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई

यूथ विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्षों तथा जनरल सचिवों की भी सूची जारी

चंडीगढ़/01अप्रैल: यूथ विंग, शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सरबजीत सिंह झिंझर ने यूथ विंग के जत्थेबंदक ढ़ांचे का विस्तार करते हुए यूथ विंग के मेहनती नौजवानों को अलग-अलग पदों पर नियुक्त किया गया है।

इस बारे में अन्य जानकारी देते हुए सरदार सरबजीत सिंह झिंझर ने बताया कि जिला लुधियाना ग्रामीण के पूर्व प्रधान तथा वरिष्ठ युवा नेता स.प्रभजोत सिंह धालीवाल को यूथ विंग का मुख्य प्रवक्ता तथा गिददड़बाहा हलके से संबंधित नौजवान नेता स. अभय सिंह ढ़िल्लों को विंग का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। स. मनजीत सिंह मलकपुर को लोकसभा हलका पटियाला का आॅब्जर्वर नियुक्त किया गया है तथा स. हरसिमरन सिंह बाजवा को लोकसभा होशियारपुर का आॅब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उन्होने बताया कि स. इंदरजीत सिंह कंग को जिला प्रधान होशियारपुर ग्रामीण तथा स. अरमिंदर सिंह हुसैनपुर को जिला होशियारपुर का शहरी प्रधान नियुक्त किया गया है।

यूथ अकाली नेता ने कहा कि जिन नौजवानों को यूथ विंग का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है उनमें स. पुनीतइंदर सिंह ग्रेवाल लुधियाना, स. अमनदीप सिंह एडवोकेट बसौली, स. मनमोहन सिंह मनी लुधियाना, स. हरसिमरन सिंह मिसू सेखों लुधियाना, श्री दीप राठौर जालंधर, स. पवितर सिंह छीना राजासांसी, हरिंदर ंिसह भंगू हरपालपुर, स. मनदीप सिंह थिआड़ा, स. कुलदीप सिंह रेडू, श्री जीत जलान संगरूर, स. कुलदीप सिंह बुंगर संगरूर तथा स. अभिजीत सिंह रूबल गिल बरनाला के नाम शामल हैं।

सरदार झिंझर ने बताया कि जिन नौजवानों को यूथ विंग का जनरल सचिव बनाया गया है , उनमें स. पुष्पिंदर सिंह अमृतसर दक्षिण, स. गुरप्रीत सिंह अमृतसर दक्षिण , दीपू घई लुधियाना, स. हरसिमरन सिंह संधू लुधियाना, स. गुरजीतपाल सिंह बिन्नी मौड़, स. सुखविंदर सिंह दौलतपुर पायल, स. करमवीर सिंह गोराया जलालाबाद, स. निरवेर सिंह साजन जालंधर , स. रविंदर सिंह रवि डेराबस्सी, स. राजविंदर सिंह कंग तेपलां, स. बिक्रम सिंह हुंदल अमृतसर, स. गगनदीप सिंह ढ़िल्लों साहनेवाल, स. किरणदीप सिंह सोहल बटाला, स. मनबीर सिंह अकाली, स. नवरूप् सिंह वडाली, स. हरसिमरन सिंह संधू, स. बलजिंदर सिंह बल्ली समाणा, स. इंदरजीत सिंह लंगेआणा बाघा पुराणा, स. जसपाल सिंह लक्की खरड़, स. सुखदेव सिंह बालेवाल फतेहगढ़ चुडियां, एडवोकेट रविंदर सिंह शाहपुर पटियाला, स. सलमिंदर सिंह अमृतसर, स. गुरदेव सिंह विर्क फतेहगढ़ साहिब, स. कमलजीत सिंह हथन, एडवोकेट रितेश बांसल नाभा, स. तरलोक सिंह हाजीपुर, स. अमृतपालजीत अलावलपुर, स. अमनदीप सिंह भगवानपुर तथा स. तीर्थ सिंह के नाम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Event Services