GovernmentPunjab

भ्रष्टाचार पर आप सरकार की जीरो टालरेंस नीति, अब तक 400 से अधिक भ्रष्टाचारियों जेल के अंदर

24 मई 2022 का दिन पंजाब के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इस दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सामने आकर कहा कि उनके स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। वह उन्हें अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर रहे है। डा. विजय सिंगला न सिर्फ कैबिनेट से बर्खास्त किए गए बल्कि विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया।

चंडीगढ़। भगवंत सिंह मान ने 16 मार्च, 2022 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहादत दिवस के मौके पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री ने पंजाब से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वाट्स ऐप नंबर 9501200200 जारी किया।

24 मई 2022 का दिन पंजाब के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। इस दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद सामने आकर कहा कि उनके स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। वह उन्हें अपनी कैबिनेट से बर्खास्त कर रहे है। डा. विजय सिंगला न सिर्फ कैबिनेट से बर्खास्त किए गए बल्कि विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया।

पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब भ्रष्टाचार का आरोप सार्वजनिक हुए बिना किसी सरकार ने अपने किसी मंत्री को कैबिनेट से बर्खास्त किया। जबकि पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री साधू सिंह धर्मसोत पर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप घोटाला करने को आरोप लगे सारे साक्ष्य भी सामने आए लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री ने मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया।

नहीं सहा जाएगा भ्रष्टाचार

अपने मंत्री पर कार्रवाई करके मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी पंजाबियों को यह संदेश दे दिया कि भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जीरो टालरेंस नीति रहेगी फिर चाहे उनकी कैबिनेट का मंत्री हो या विधायक। इसके बाद पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस दी। राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद विजिलेंस ब्यूरो की ओर से राज्य सरकार में मंत्रियों से लेकर आइएएस अधिकारियों तक नहीं बख्शा गया। विजिलेंस की ओर से कांग्रेस सरकार में कैबिनेट में रहे आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच की जा रही है जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी भरत इंदर सिंह चाहल भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
Event Services