Live Event

हैदराबाद में 2 जुलाई से शुरू होगी ‘आकृति एलीट एग्जीबिशन एंड सेल

हैदराबाद। शहर के प्रतिष्ठित ताज कृष्णा होटल, बंजारा हिल्स में 2 से 5 जुलाई तक आकृति एलीट एग्जीबिशन एंड सेल का आयोजन किया जाएगा। वर्ष में केवल दो बार आयोजित होने वाली इस विशेष प्रदर्शनी में देशभर के प्रमुख फैशन डिजाइनर और प्रतिष्ठित ब्रांड अपने नवीनतम कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी और प्रवेश निशुल्क रहेगा।

चार दिवसीय इस प्रदर्शनी में वेडिंग स्पेशल कलेक्शन के साथ-साथ लाइफस्टाइल उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला देखने को मिलेगी। आगंतुकों को डिजाइनर परिधान, फाइन एवं फैशन ज्वेलरी, स्टाइलिश एक्सेसरीज और प्रीमियम लाइफस्टाइल उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। विवाह, त्योहारों और विशेष अवसरों की खरीदारी के लिए यह प्रदर्शनी बेहतरीन मंच साबित होगी।

आयोजकों के अनुसार इस बार प्रदर्शनी की अवधि बढ़ाकर चार दिन की गई है, जिससे खरीदारों को विभिन्न ब्रांडों और डिजाइनरों के कलेक्शन को आराम से देखने, उनकी तुलना करने तथा सीधे डिजाइनरों से बातचीत करने का अवसर मिलेगा। फैशन और शॉपिंग प्रेमियों के लिए यह आयोजन वर्ष के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

आयोजकों ने शहरवासियों से परिवार और मित्रों के साथ इस प्रदर्शनी में पहुंचकर देशभर के चुनिंदा डिजाइनरों के विशेष कलेक्शन और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव का लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement….

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button