Religious

आज का राशिफल 30 मई 2021 जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

पंडित प्रभा शंकर शुक्ल

मेष- आज व्यवसाय को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।लाल व पीला रंग शुभ है। 

वृष-  गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- आज शिक्षा में सफल रहेंगे। छात्रों के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है।कन्या व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व सूर्य प्रधान सिंह राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रेरित होंगे। जॉब परिवर्तन की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। गुरु व शनि व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी लेकिन उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी।आसमानी व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। पीला व सफेदरंग शुभ है।चावल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु-  व्यवसाय व जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी ।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है । धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

मकर- पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई नवीन उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें  पंडित प्रभा शंकर शुक्ल :-9335774404

Related Articles

Back to top button
Event Services