Religious

Aaj Ka Panchang 7 March 2023: होलिका दहन के साथ फाल्गुन पूर्णिमा व्रत आज, जानिए पंचांग, मुहूर्त और राहुकाल

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 7 March 2023: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ मंगलवार का दिन है। पंचांग के अनुसार,  पूर्णिमा तिथि शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। उसके बाद से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही होलाष्टक आज से समाप्त हो रहे हैं। होलाष्टक समाप्त होते ही शुभ और मांगलिक काम शुरू हो जाएगे। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का शुभ मुहूर्त, तिथि, अशुभ समय और राहुकाल।

आज का शुभ समय

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- 6 मार्च को शाम 4 बजकर 17 मिनट से आज शाम 6 बजकर 10 मिनट तक

चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि आरंभ- आज शाम 6 बजकर 10 मिनट से शुरू

पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- सुबह 12 बजकर 5 मिनट से 8 मार्च तो सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक

धृति योग- 6 मार्च को रात 8 बजकर 54 मिनट से आज शाम 9 बजकर 14 मिनट तक

व्रत- फाल्गुन पूर्णिमा

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन व्रत रखने का भी विधान है। इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। इस दिन व्रत रखने के साथ स्नान दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति के साथ स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

त्योहार-होलिका दहन

फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण 6 और 7 मार्च को होलिका दहन की जा रही है।

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 3 बजकर 14 मिनट से 4 बजकर 41 मिनट तक

यमगण्ड योग- सुबह 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 52 मिनट तक

कुलिक काल- दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 30 मिनट से

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 8 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 7 मार्च शाम 6 बजकर 8 मिनट से

चन्द्रास्त- 8 मार्च को सुबह 6 बजकर 58 मिनट तक

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Related Articles

Back to top button
Event Services