Uncategorized

OAK फॉरेस्टा ओपन हाउस में दिखी इंटरनेशनल लाइफस्टाइल की झलक

बरेली। अंतरराष्ट्रीय रियल एस्टेट डेवलपर 1-OAK ने अपने प्रमुख आवासीय प्रोजेक्ट फॉरेस्टा के लिए बरेली में भव्य ओपन हाउस का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश पाल ने साइट ऑफिस एवं प्रीमियम सैंपल फ्लैट का फीता काटकर किया।

इस अवसर पर भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, कंपनी के डायरेक्टर फैसल मुश्ताक, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रवि मानसिंह पाल, टीम लीडर मनोज कुमार, निवेशक, चैनल पार्टनर्स, मीडिया प्रतिनिधि तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने आधुनिक वास्तुकला, प्रीमियम इंटीरियर और विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित सैंपल फ्लैट का अवलोकन किया।

कंपनी के डायरेक्टर फैसल मुश्ताक ने बताया कि परियोजना के 374 प्रीमियम आवासों में से लगभग 30 प्रतिशत यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है, जो बरेली के लोगों के विश्वास और परियोजना की लोकप्रियता को दर्शाता है। वहीं रवि मानसिंह पाल ने कहा कि फॉरेस्टा केवल एक आवासीय परियोजना नहीं, बल्कि आधुनिक, सुरक्षित और अंतरराष्ट्रीय स्तर की जीवनशैली प्रदान करने की पहल है।

परियोजना को स्विट्ज़रलैंड, बैंकॉक, लंदन और दुबई की आधुनिक आवासीय अवधारणाओं से प्रेरित होकर विकसित किया जा रहा है। इसमें 2 एवं 3 बीएचके प्रीमियम आवास, स्विमिंग पूल, रूफटॉप स्काई गार्डन, जिम, पिकलबॉल कोर्ट, हरित क्षेत्र तथा बच्चों के लिए अत्याधुनिक मनोरंजन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

कार्यक्रम के अंत में कंपनी ने इच्छुक खरीदारों और निवेशकों को साइट ऑफिस एवं सैंपल फ्लैट का भ्रमण कर अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस आधुनिक लाइफस्टाइल का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित किया।

Advertisements….

Related Articles

Back to top button