आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी, पूरा देश देखेगा: डॉ. संदीप पाठक

हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ने संयुक प्रेसवार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14% वोट लिए तब आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे तेज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया ये भी हमने देखा। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। हरियाणा के हर गांव में शहीदों का परिवार और किसी शहीद के नाम पर गांव का गेट मिल जाता है और बीजेपी सरकार अग्निवीर जैसी योजना लेकर आ जाती है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं कि हम अपनी भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बीजेपी के भारत की सेना को ठेके पर पर कर दिया। क्या भारत की सेना 4 साल की ठेके की नौकरी पर चलेगी?
उन्होंने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है ये वापस होनी चाहिए। इस चुनाव में ये भी हमारा मुद्दा होगा। किसानों की फसल के दाम का मुद्दा, जब भी किसान फसल के दाम की मांग करने जाता है तो उसको लाठियां मिलती हैं। बरोजगारी का मुद्दा, आज बीजेपी सरकार ने हरियाणा को किस हालत में पहुंचा दिया है, ये किस…

अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601