यूपी में Mission Shakti को और मिलेगी मजबूती, 3000 बनाए जाएंगे पिंक बूथ; 15 से शुरू होगा अभियान

5 से 24 अक्टूबर तक सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलों में सर्किलवार रैलियां निकालकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। महिला आरक्षियों को इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 अक्टूबर से महिला सशक्तिकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। 15 से 24 अक्टूबर तक सभी जिलों में रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिलों में सर्किलवार रैलियां निकालकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।
मिशन शक्ति व सेफ सिटी परियोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जल्द से जल्द 17 नगर निगमों एवं गौतमबुद्ध नगर को सेफ सिटी घोषित किया जाए। सेफ सिटी घोषित होने के बाद संबंधित शहर सीसीटीवी कैमरों के निगरानी में रहेंगे।
इससे अपराध नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। सेफ सिटी परियोजना के तहत लगाए गए 21,968 में से 5,732 कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़े जा चुके हैं। नए कैमरों के लिये 4,150 स्थान चिहिन्त किए गए हैं। उन्होंने सिटी बसों व टैक्सियों में सीसीटीवी एवं पैनिक बटन लगाने का काम भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। अभियान के तहत पहले चरण में बीट में तैनात 1,100 महिला आरक्षियों को इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कहा कि विभिन्न जिलों में बनाए जा रहे 3,000 पिंक बूथों का निर्माण जल्द पूरा किया जाए और 20 प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी पिंक बूथ बनाए जाएं।
1981 माध्यमिक विद्यालयों में मिलेगा बालिकाओं का प्रशिक्षण
उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत चयनित 1,981 माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं को अक्टूबर से प्रशिक्षण देने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी कराने के निर्देश भी दिए। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास अनिल सागर, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, सचिव गृह डा. संजीव गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601