Uttarakhand

 लगातार बारिश से मसूरी में जन-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त, सेवॉय होटल का पुश्ता गिरा; कई वाहन दबे

उत्‍तराखंड में फ‍िर मौसम ने करवट बदल ली है। गुरुवार शाम से शुक्रवार शाम तक उत्‍तराखंड के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। जिससे तापमान में गिरावट आ गई है।

वहीं मसूरी में भी गुरुवार रात से बारिश हो रही है। यहां कड़ाके की सर्दी पड़ी रही है, जिससे जन जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। बारिश के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

मलबे में कई वाहन दब गए

वहीं लगातार हो रही बारिश से सेवॉय होटल का पुश्‍ता गिर गया है, मलबे में कई वाहन दब गए हैं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना

जानकारी के मुताबिक दोपहर बाद मसूरी के लाइब्रेरी बाजार क्षेत्र में बाल्मिकी मंदिर के समीप सेवॉय होटल का पुश्ता गिर गया। पुश्ते के मलबे में पास में खड़े कई वाहन दबकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

गुरुवार रात मसूरी में हुई ओलावृष्टि

देहरादून और मसूरी में गुरुवार रात जोरदार बारिश हुई। इस दौरान मसूरी में ओलावृष्टि भी हुई। ऋषिकेश, कोटद्वार, रुड़की, पौड़ी व टिहरी में रात से हल्की बारिश जारी रही। जिससे मौसम में एक बार फिर से हल्की ठंडक घुल गई है। रुद्रप्रयाग में घने बादल छाए रहे और बारिश हुई।

भारी वर्षा-ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी

उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार रात के समय हल्की वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी वर्षा-ओलावृष्टि हो सकती है। जिसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button