लगातार बारिश से यमुनोत्री हाईवे राना चट्टी के पास फिर हुआ खतरनाक,बड़े वाहनों की आवाजाही को रोका

लगातार बारिश से यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के राना चट्टी के पास मंगलवार को फिर से भूधंसाव की स्थिति बन रही है। जिसके कारण फिलहाल पुलिस प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही को रोक दिया है। यहां केवल छोटे वाहन ही संचालित हो रहे हैं।

भूधंसाव जोन में सुरक्षा का स्थायी रूप से समाधान नहीं हो पाया
इससे पहले मंगलवार को रानाचट्टी के पास बड़ी बसों के लिए अवरुद्ध यमुनोत्री हाईवे पांच दिन बाद सुचारु हो गया था। मार्ग सुचारु होने से तीर्थ यात्रियों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन भूधंसाव वाले जोन में सुरक्षा का स्थायी रूप से समाधान नहीं हो पाया था।
18 मई की शाम बारिश होने से हुआ था भूधंसाव
गौरतलब है कि यमुनोत्री हाईवे पर रानाचट्टी के पास बीती 18 मई की शाम बारिश होने से भूधंसाव हुआ, जिससे मार्ग 25 घंटे तक पूरी तरह से अवरुद्ध रहा था। गुरुवार की रात मार्ग पर आवाजाही शुरू हुई थी। लेकिन शुक्रवार सुबह फिर से हाईवे बाधित हो गया था। इसके बाद बड़े वाहनों का संचालन पूरी तरह से बंद था।
बीती रविवार को भी पांच घंटे तक राजमार्ग पूरी तरह बंद रहा। छोटे वाहनों की आवाजाही भी बंद रही। रविवार शाम को हाईवे खोला गया। रात के समय मार्ग को बड़ी बसों के लिए चौड़ा किया गया। इसके बाद सोमवार सुबह बसों का संचालन हो पाया है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601