मुंबई के आसपास की ये जगहें बेस्ट हैं क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए

इस छुट्टियों के सीज़न में मुंबई के आसपास साल के ख़त्म होने का जश्न मनाएं और साल 2022 का स्वागत करें। मुंबई के आसपास ऐसी कई दिल खुश कर देने वाली जगह हैं कि आपको कहीं भी जाने की ज़रूरत नहीं है। महाराष्ट्र कई खूबसूरत नज़ारों से भरा राज्य है, जहां लाजवाब बीच और एंडवेंचर हॉलीडे पर जाया जा सकता है।
अलीबाग
इस खूबसूरत तटीय शहर क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के लिए एकदम सही है। मुंबई से यह जगह सिर्फ 2 घंटे दूर है। समुद्र के किनारे बैठ नज़ारों का मज़ा लेने के अलावा आप अलीबाग़ में स्थित 17वीं सदी के कोलाबा किले भी देखने जा सकते हैं।
रत्नागिरि
रत्नादुर्गा किला और आपके चारों ओर अरब सागर का नज़ारा आपके दिल को सुकून पहुंचाएगा। यह जगह बेहद आकर्षक है। यहां एक लाइटहाउस भी है जिसे 1867 में बनाया गया था। वेलस बीच पर भी जाया जा सकता है, जहां कछुओं के अंडे और बच्चे पैदा होते हैं।
लोनावला
मुंबई से सिर्फ डेढ़ घंटा दूर लोनावला आपके लिए क्रिसमस और नए साल को यादगार बना देगा। यह एक ऐसी जगह है जो प्रकृति द्वारा धन्य है। यह प्रकृति और आधुनिक सुविधाओं का एक संयोजन है।
महाबलेश्वर
नए साल के पहले सूरज का स्वागत यहां महाबलेश्वर के विल्सन प्वाइंट पर करें। यह खूबसूरत शहर घने जंगलों से घिरा है, और छुट्टियों में समय बिताने के लिए परफेक्ट है। महाबलेश्वर स्ट्रॉबेरीज़ के लिए मशहूर है। यहां का लिंगमाला फॉल्स देखना न भूलें।
गोवा
गोवा भी महाराष्ट्र के पास ही है, नए साल का जश्न मनाने के लिए गोवा से बेहतर और कोई जगह हो नहीं सकती। साथ ही क्रिसमस के मौके पर गोवा के कई मशहूर चर्च भी जा सकते हैं। मज़ा दुगना करने के लिए, आप चाहें, तो मुंबई से गोवा तक की रोड ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601