रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने किया ये बड़ा दावा

नई दिल्ली, भारतीय टीम के लिए हाल ही में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा दावा रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर किया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव जल्द शिखर धवन की कप्तानी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले हैं। सूर्या इस समय श्रीलंका के दौरे पर हैं, जहां टीम की अगुवाई शिखर धवन करने वाले हैं, क्योंकि नियमित कप्तान विराट कोहली इस समय इंग्लैंड के दौरे पर हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव, जो इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल में मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलते हैं, उन्होंने हिटमैन रोहित की कप्तानी की तारीफ की है। उनका कहना है कि रोहित शर्मा अपने दिमाग में एकदम साफ रहते हैं कि किस गेंदबाज को कब गेंदबाजी के लिए बुलाना है और किस फील्डर को कब कहां और कैसे बदलना है। रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को पांच बार आइपीएल चैंपियन बनाने का काम किया है।
सूर्यकुमार यादव ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, “कप्तान के रूप में रोहित शर्मा गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में जो बदलाव करना चाहते हैं, उसके बारे में वह अपने मन में बहुत स्पष्ट है। 8 साल में 5 खिताब एक बड़ी उपलब्धि है, टीम को खुद से आगे रखने की उनकी क्षमता एक ऐसा गुण है, जिसकी हर कोई प्रशंसा करता है।” रोहित को कई बार देखा गया है कि जब उनके पास अच्छे ओपनर होते हैं तो वे मध्यक्रम में खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर ओपनिंग भी करते हैं।
मुंबई इंडियंस के साथ 2018 के आइपीएल सीजन के बाद से, सूर्यकुमार यादव ने सबसे सफल फ्रेंचाइजी के लिए तेजी से सुधार और महान मूल्य के संकेत दिखाए हैं। उस सीजन में 512 रन, उसके बाद 2019 में 424 और 2020 में 480 रन बनाने के कारण मुंबई के इस बल्लेबाज को भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका मिला है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ जब उन्होंने डेब्यू किया तो महज 31 गेंदों में 57 रन ठोक दिए थे।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601