5 जून का राशिफल: जाने क्या कहते है आज आपकी किस्मत के सितारे….

आज के समय में लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं, ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 5 जून का राशिफल।

5 जून का राशिफल-
मेष – आज आपको शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन उनका शमन हो जाएगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक चलेगा।
वृषभ – आज आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे।
मिथुन – आज आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम मध्यम से बेहतर की ओर है। व्यापार मध्यम चलेगा।
कर्क – आज भाग्यवश आपका कुछ काम बनेगा। यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम में नजदीकी रहेगी। व्यापार अच्छा चल रहा है।
सिंह – आज आपके लिए जोखिम भरा समय है। आज का दिन निकल जाए तो सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम बेहतर, व्यापार करीब-करीब ठीक है।
कन्या – आज आर्थिक मामले सुलझेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे।
तुला – आज राजसत्ता पक्ष का साथ होगा और उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगी।
वृश्चिक – आज मानसिक स्थिति परेशानी में रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें और प्रेम में भावुकतावश होगी। आज व्यापार सही चलेगा।
धनु – आज गृहकलह के शिकार हो सकते हैं और भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। आज मां का स्वास्थ्य अच्छा है और प्रेम पहले से बेहतर लेकिन अभी भी जोखिम है। व्यापार ठीक चलेगा।
मकर – आज आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसायिक क्षेत्र में झगड़े की स्थिति आ सकती है। ध्यान रखें। व्यापार में वृद्धि संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है।
कुंभ – आज काल्पनिक और अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। इसके अलावा खर्च की अधिकता से भी परेशान रहेंगे। आज मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यवसायिक लाभ मिलेगा।
मीन – आज निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। मन अच्छा महसूस करेगा। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम काफी बेहतर, व्यापार अच्छा चल रहा है।
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601