8 फरवरी का राशिफल जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

पंडित प्रभा शंकर शुक्ल
1.मेष राशिफल: आज जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ रहेगा।श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।
2. वृष राशिफल: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में सफलता का है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है।हरा रंग शुभ है।
3. मिथुन राशिफल: आज बुध व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। व्यवसाय परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।नीला रंग शुभ है।
4. कर्क राशिफल: गुरु व चन्द्र गोचर से छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व चन्द्रमा आईटी व मीडिया जॉब में सफल करेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।
5. सिंह राशिफल: व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पीला रंग शुभ है।
6. कन्या राशिफल: स्वास्थ्य सुख से प्रसन्नता होगी। शनि व शुक्र का गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।
7. तुला राशिफल: शनि व चन्द्रमा जॉब से जुड़े लोगों को सफलता देंगे। आईटी व मीडिया जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।
8. वृश्चिक राशिफल: जॉब में चन्द्रमा,गुरु व मंगल प्रोमोशन की तरफ ले जा सकते हैं। पीला रंग शुभ है।व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। चावल का दान करें।
9. धनु राशिफल: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। गुरु व शनि गोचर के कारण जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।
10. मकर राशिफल: स्वास्थ्य में लापरवाही आपको परेशान कर सकती है।जॉब में रुके हुए कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।
11. कुम्भ राशिफल: आज का दिन व्यवसाय में सावधानी पूर्वक कार्य करने का है। जॉब में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।
12. मीन राशिफल: आज छात्र गुरु व चन्द्र गोचर की अनूकूल स्थिति के कारण सफल रहेंगे। जॉब में कोई नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। पीला रंग शुभ है।

ज्योतिष संबंधित जानकारी के लिए सम्पर्क करें
पंडित प्रभाशंकर शुक्ल 9335774404
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601