‘रेंचो’ बन शख्स, डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात कर ट्रेन में कराई महिला की डिलीवरी
'रेंचो' बन शख्स, डॉक्टर से वीडियो कॉल पर बात कर ट्रेन में कराई महिला की डिलीवरी

सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’ का वह सीन याद होगा जिसमें आमिर खान वीडियो कॉल पर करीना कपूर से बात करते हुए प्रेगनेंट महिला की डिलीवरी करते हैं।
ऐसा असलियत में भी हुआ है। एक लैब टेक्नीशियन ने वीडियो कॉल की मदद से चलती ट्रेन में गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई है।
लैब टेक्नीशियन का नाम सुनील प्रजापति है जो उत्तर रेलवे के अस्पताल में लैब टेक्नीशियन हैं। सुनील ने वीडियो कॉल की मदद से चलती ट्रेन में गर्भवती महिला की डिलीवरी करवाई है।
महिला डॉक्टर वीडियो कॉल पर दे रही थी दिशानिर्देश-
सुनील दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सागर आने वाली ट्रेन में सवार हुए थे। मथुरा के नज़दीक उनके सामने की बर्थ पर बैठी महिला को लेबर पेन शुरू हो गया।
इसके बाद सुनील ने महिला डॉक्टर को वीडियो कॉल किया और उनके दिशानिर्देश पर महिला की चलती ट्रेन में सुरक्षित डिलीवरी करवाई।
हालांकि, डिलीवरी के समय ट्रेन में ऑपेरशन थियेटर की तरह जरूरी सामान नहीं मिलने से थोड़ी दिक्कतें भी हुईं लेकिन इसके बावजूद ना केवल सफल डिलीवरी हुई।
अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। फिलहाल दोनों को मथुरा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: गजबः 11 दिन में ही प्रेग्नेंट महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, डॉक्टर्स भी हुए हैरान!
अन्य खबरों के लिए हमसे फेसबुक पर जुड़ें। आप हमें ट्विटर पर फ़ॉलो कर सकते हैं. हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार के कवरेज के लिए संपर्क AdeventMedia: 9336666601