Social

बिल्सी में बीच सड़क पर बस का स्टेयरिंग फेल, मचा हड़कंप!

बिल्सी कस्बे में थाना मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब श्याम ज्वेलर्स के सामने बीच सड़क पर इस्लामनगर से बिल्सी होते हुए बदायूं जाने वाली एक प्राइवेट बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया।

बदायूं/बिल्सी : गनीमत रही कि बस सड़क के बीच में ही रुक गई। अगर चलती सड़क पर बस का स्टेयरिंग फेल होता, तो एक बड़ा सड़क हादसा भी हो सकता था।

बस के बीच सड़क पर खड़े हो जाने से करीब 30 से 40 मिनट तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिल्सी थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जैक की मदद से बस को सड़क किनारे करवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से चालू कराया गया।

बस में सवार यात्रियों को बस चालक द्वारा दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

सभी वाहन चालकों से निवेदन है कि अपने वाहनों की समय-समय पर सर्विसिंग जरूर कराएं। खासकर बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों के ब्रेक, स्टेयरिंग, टायर और अन्य तकनीकी उपकरणों की नियमित जांच बेहद जरूरी है।

याद रखिए, वाहन की छोटी सी तकनीकी खराबी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। आपकी थोड़ी सी सावधानी न केवल आपकी, बल्कि सड़क पर चल रहे सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचा सकती है।

सावधानी बरतें, सुरक्षित चलें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button