State NewsUttar Pradesh

मध्य प्रदेश के 10 जिलों में संगठन विस्तार करेंगे आर.बी. सिंह पटेल

ग्वालियर, मुरैना, भिंड समेत 10 जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठकें, डॉ. अतुल मलिकराम 30 अक्टूबर को धार और महू में करेंगे संवाद

भोपाल, 22 अक्टूबर 2026। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल अक्टूबर माह में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने पर जोर देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 22 अक्टूबर को ग्वालियर में दोपहर 12 बजे से संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुरैना और दोपहर 2 बजे भिंड में बैठकें होंगी। वहीं, 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गुना में संगठनात्मक कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसी क्रम में 28 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पन्ना और दोपहर 2 बजे छतरपुर में बैठकें आयोजित की जाएंगी। 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दमोह तथा दोपहर 2 बजे टीकमगढ़ में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ संवाद होगा। 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे निवाड़ी में संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ संगठन विस्तार और जनसंपर्क को गति देने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

डॉ. अतुल मलिकराम का भी 30 अक्टूबर को प्रवास

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम का भी 30 अक्टूबर को मध्य प्रदेश प्रवास निर्धारित है। इस दौरान वे धार और महू में संगठनात्मक गतिविधियों के तहत कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। महू में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली पर भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है।

वहीं, 31 अक्टूबर को आर.बी. सिंह पटेल रतलाम में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह में शामिल होंगे। पार्टी की ओर से संबंधित जिलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

कार्यकर्ताओं को बताया संगठन की ताकत

प्रवास कार्यक्रम को लेकर आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है। हमारा लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन को मजबूत करना, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने तथा जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Advertisements…….

Related Articles

Back to top button