यूपी टूरिज्म की ‘Visit My State’ यात्रा में महिला उद्यमियों ने जाना काशी का हुनर

लखनऊ/वाराणसी, 8 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश पर्यटन और FICCI FLO के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय ‘Visit My State’ FAM Trip में नई दिल्ली और पुणे समेत विभिन्न शहरों से करीब 50 महिला उद्यमियों, निवेशकों और डिजिटल क्रिएटर्स ने वाराणसी की जीवंत संस्कृति और परंपराओं को करीब से जाना।


प्रतिभागियों ने काशी विश्वनाथ मंदिर, अस्सी घाट और गंगा आरती के साथ सूर्योदय क्रूज का अनुभव लिया। वहीं बनारसी साड़ी के मास्टर बुनकरों और हस्तशिल्प विशेषज्ञों से मुलाकात कर बुनाई और शिल्प की बारीकियां समझीं।


यूपी पर्यटन के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि ऐसे अनुभवों से प्रामाणिक पर्यटन कहानियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों तथा पर्यटन व्यवसायों के लिए नए बाजार और अवसर तैयार होंगे। यात्रा के अंतिम चरण में प्रतिभागी सारनाथ का दौरा करेंगे।

Advertisements…….





