State NewsTour & TravelUttar Pradesh

योगी सरकार में प्रयागराज के प्राचीन धार्मिक स्थलों का कायाकल्प

लखनऊ/प्रयागराज, 6 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रयागराज के अति प्राचीन धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। पथरबंधी महादेवालय, अति प्राचीन भोलेगिरि मंदिर, बोलन महादेव मंदिर और घीनपुर स्थित प्राचीन शिवाला मंदिर में करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं।

इन मंदिर परिसरों में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री शेड, स्वागत द्वार, गलियारे, बैठने के प्लेटफॉर्म, आरसीसी बेंच और पाथवे जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके साथ सजावटी लाइटिंग, बागवानी, साइनेज और दिशासूचक बोर्ड लगाए जा रहे हैं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थलों की ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इन परियोजनाओं से प्रयागराज में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने और स्थानीय पर्यटन गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Advertisements…..

Related Articles

Back to top button