श्रमिक कार्ड नवीनीकरण व जनहित शिकायतों के निस्तारण की मांग

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व एमएलसी प्रत्याशी (स्नातक) कुमुद गंगवार ने जिलाधिकारी पीलीभीत को दो प्रार्थना पत्र सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं और लंबित जनहित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण की मांग की।

उन्होंने बताया कि 31 जुलाई 2026 को पत्रांक 1000(1-4), 1011 और 1012 से संबंधित शिकायतों पर जांच समितियां गठित कर तीन दिन में कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन करीब तीन माह बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
दूसरे प्रार्थना पत्र में उन्होंने श्रमिक कार्ड नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने की मांग की। कुमुद गंगवार ने श्रमिकों द्वारा श्रम विभाग में अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायतों की निष्पक्ष जांच तथा पात्र श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया।
Advertisements……




