State NewsUttar Pradesh

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर जश्न-ए-आज़ादी फाउंडेशन ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह की 119वीं जयंती पर जश्न-ए-आज़ादी फाउंडेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहीद स्मारक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान “इंकलाब ज़िंदाबाद” और “शहीदों अमर रहो” के नारे गूंजे।

कार्यक्रम में मुर्तज़ा अली, अब्दुल वहीद, वामिक ख़ान, तंजीम और अमान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है तथा उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समानता और एकता के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Advertisements……

Related Articles

Back to top button