चौक में गणेश चतुर्थी उत्सव का शुभारंभ, विधि-विधान से हुई गणपति बप्पा की स्थापना

लखनऊ। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को चौक स्थित श्री गणेश उत्सव मंडल द्वारा गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति स्थापना के साथ गणेश उत्सव का शुभारंभ किया गया। मराठी समाज की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ हिस्सा लिया।
गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना के अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बप्पा को मोदक और लड्डुओं का भोग अर्पित कर आरती की गई। आरती के पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। वहीं भक्ति गीतोत्सव के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से समाज और परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मराठी समाज के लोगों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

प्रथम स्थापना पूजा सचिन माळी एवं सुप्रिया माळी द्वारा संपन्न कराई गई। आयोजन के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
Advertisement…..





