NEXA Coral Motors में New Baleno का भव्य ग्रैंड लॉन्च

बरेली, 14 सितंबर 2026। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर NEXA Coral Motors में नई Baleno का भव्य ग्रैंड लॉन्च आयोजित किया गया। नई Baleno का उद्घाटन SBI के DGM आशीष कुमार एवं AGM राजीव अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में उमेश कुमार आर्य (PB Manager), अंकित शर्मा सहित गणमान्य अतिथि, सम्मानित ग्राहक एवं मीडिया कर्मी मौजूद रहे। समारोह में MD अजय कुमार अग्रवाल, Director रोकेश कुमार, CEO अनंत गुप्ता एवं GM निखिल कपूर सहित पूरी NEXA टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर MD अजय कुमार अग्रवाल ने नई Baleno की खूबियों एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी देते हुए बताया कि कार में शानदार नया डिजाइन, Level-2 ADAS, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, 9-इंच SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, Ventilated Seats एवं AGS Automatic Transmission जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।
नई Baleno को ग्राहकों की ओर से भी शानदार प्रतिक्रिया मिली। लॉन्च के अवसर पर 15 बुकिंग प्राप्त हुईं, जो ग्राहकों के बीच नई Baleno को लेकर उत्साह को दर्शाती हैं।
कार्यक्रम के अंत में NEXA Coral Motors की पूरी टीम ने ग्रैंड लॉन्च में उपस्थित सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
Advertisement…..





